बरेली, मार्च 10 -- फरीदपुर, संवाददाता। नगर पालिका के विकास कार्यों के टेंडर प्रक्रिया को ईओ ने निरस्त कर दी है। उन्होंने टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी होने के आरोप पर कार्रवाई की है। सभासदों ने टेंडर प्रक्रिया की कार्रवाई डीएम कार्यालय में करने की मांग की है। नगर पालिका फरीदपुर की ओर से 24 जनवरी को विभिन्न विकास कार्यों के लिए ठेकेदारों से टेंडर मांगे गए।सभासदों का आरोप है गुपचुप चहेते ठेकेदारों को विकास कार्यों के टेंडर दे दिए गए। इसके बाद सभासदों ने विरोध किया। वहीं टेंडर प्रक्रिया से बाहर हुए ठेकेदारों ने डीएम से शिकायत की। डीएम ने जांच करके कार्रवाई करने का निर्देश दिया। सोमवार को ईओ पुनीत कुमार ने टेंडर प्रक्रिया को निरस्त कर दिया। ईओ पुनीत कुमार ने बताया कि जिन ठेकेदारों को टेंडर मिले थे। उन्होंने अभिलेख कार्यालय में जमा नहीं किए। इस ...