बांदा, दिसम्बर 27 -- बांदा। संवाददाता नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी श्रीचंद्र चौधरी ने शुक्रवार रात 11 बजे शहर में बने रैन बसेरों का निरीक्षण किया। उन्हें सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। शहर के कई स्थानों पर उन्होंने अलाव भी देखे। कर्मचारियों को निर्देश दिए कि ठंड में गरीबों को किसी तरह की दिक्कतें न हों। रोडवेज में संचालित रैन बसेरा व जवाहर नगर के पास हरदौली में बने शेल्टर होम ईओ ने आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने जवाहर नगर में संचालित रैन बसेरे में रजिस्टर देखे। वहां मौजूद व्यवस्थापकों व कर्मचारियों से बातचीत की। कहा कि किसी भी तरह की कोई अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। सभी को एक नजरिए से देखते हुए निराश्रितों को कोई भी परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र के बेघरों एवं निराश्रित लोगों के लिए निःशुल्क आश्रय गृह की व्यवस्था की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.