रामपुर, मई 26 -- टांडा। नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी वंदना शर्मा ने अवर अभियंता को साथ लेकर आने बाले पर्व ईद उल अजहा बकरीद को देखते हुए ईदगाह का निरीक्षण कर साफ सफाई व्यवस्था को देखा और पेयजलापूर्ति को भी चैक किया जो संतोषजनक मिली। अधिशासी अधिकारी वंदना शर्मा ने बकरीद पर्व को देखकर ईदगाह का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था को जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने एम आर एफ जाकर छह गड्ढों को देखा जिसकी खुदाई के लिए आदेश दिए गए थे। अधिशासी अधिकारी ने आदेश जारी किया कि सभी जेसीबी के चालक एक्टिव रहें। कोई भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस दौरान अवर अभियंता अविनेश तिवारी, वरिष्ठ लिपिक धनीराम, जेसीबी के चालक, तीनों सफाई नायक मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- बकरीद की तैयारी में जुटे नगर पालिका कर्मचारी यह भी पढ़ें- बकरीद को लेकर ईदगाह के आसपास चला सफाई अभियान, पकड़े गए आ...