भदोही, मई 1 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद।नगर पालिका परिषद सभागार में गुरुवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी रामबचन यादव को विदाई दिया गया। चेयरमैन जितेंद्र गुप्ता ने कहा कि उन्होंने नगर विकास को लेकर अच्छा सहयोग दिया था। जनता की समस्याओं को लेकर वे सदैव गंभीर रहते थे। राम बचन यादव ने कहा कि रिटायर्डमेंट नौकरी का हिस्सा है, यहां के लोगों का प्रेम जीवन पर याद रहेगा। इस मौके पर ईओ भदोही धर्मराज यादव, घोसिया ईओ अनुपम सिंह, खमरिया ईओ जितेंद्र यादव, सभासद राजेश गुप्ता, सुधा देवी, संजय गुप्ता, शाहिद आदि रहे। यह भी पढ़ें- सेवानिवृत्त उपनिबंधक को दी भावभीनी विदाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...