ईओ के तबादले पर सभासदों ने बांटीं मिठाईयां
बदायूं, जून 4 -- सहसवान। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी राजेश कुमार के ट्रांसफर का आदेश आते ही नगर पालिका में जश्न का माहौल बन गया। सभासद नगर पालिका पहुंचे और मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। 17 सभासदों का आरोप है कि अधिशासी अधिकारी सिर्फ फाइलें ही नहीं दबा रहे थे, बल्कि जल निगम के ठेकेदारों से मिलीभगत करके सरकारी धन का बंदरबांट कर रहे थे। सभासदों ने कहा कि इसी साठगांठ की वजह से जल निगम ने नगर में जो पाइपलाइन डाली, वो घटिया क्वालिटी की थी। अब हाल ये हैं कि जगह-जगह पाइपलाइन फट रही है, सड़कें खोद कर डाल दी गई हैं, जनता पानी की समस्या से जूझ रही है। यह भी पढ़ें- फाइलों में दबकर दम तोड़ रही वाहन पार्किंग के फर्जीवाड़े की जांच उन्होंने कहा कि विकास कार्यों पर तो ईओ ने ब्रेक लगाया ही, ऊपर से ठेकेदारों के साथ मिलकर तमाम वित्तीय अनियमितताएं कीं। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.