सिद्धार्थ, अप्रैल 9 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में व्याप्त समस्याओं और विकास कार्य की अनदेखी को लेकर नाराज सभासदों ने मंगलवार को धरना प्रदर्शन शुरू किया जो दूसरे दिन बुधवार की सुबह से जारी होने के बाद दोपहर को समाप्त हो गया। अधिशासी अधिकारी सचिन कुमार पटेल को समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपकर मिले आश्वासन के बाद धरना-प्रदर्शन को समाप्त किया गया।सभासदों ने बताया कि 13 जनवरी को एक ज्ञापन जिलाधिकारी को संबोधित ईओ को दिया गया था लेकिन तीन माह बीत जाने के बाद भी इस संबंध में सभासदों को कोई संतोषजनक आश्वासन तक नहीं दिया गया है। ऐसी दशा में हम लोग मांगों के समर्थन में नगर पंचायत के समस्त कार्य और बैठक कार्यवाही का बहिष्कार करने का सर्वसम्मत से प्रस्ताव पारित करने का निर्णय लिया गया था। धरना प्रदर्श...