ईओ की हत्या पर जताया शोक, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
सासाराम, अगस्त 2 -- नोखा। डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या किए जाने की घटना पर नोखा नगर परिषद से जुड़े जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन से आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। नगर परिषद सभापति राधेश्याम सिंह ने कहा कि सरकारी पदाधिकारी की इस तरह हत्या किया जाना अत्यंत दुखद और चिंताजनक है। उपसभापति धनजी सिंह ने कहा कि घटना से वे स्तब्ध हैं। व्यवसायी संघ अध्यक्ष विजय सेठ, वार्ड पार्षद सुनीता गुप्ता, सुदामा कुमार, रेणु देवी, अनुराग सिंह, कलक्टर प्रसाद, आफताब आलम, नसीम अख्तर, शेर अली अंसारी आदि ने मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.