बदायूं, मई 29 -- नगर पंचायत उसावां में तैनात एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रिश्तेदार का ईओ की कुर्सी पर बैठकर रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना से कस्बे के लोगों में भारी नाराजगी है और उन्होंने उच्चाधिकारियों से मामले की शिकायत कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वायरल वीडियो की आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि नगर पंचायत कार्यालय जैसी सरकारी संस्था में जिम्मेदार प्रशासनिक पद की कुर्सी पर किसी बाहरी व्यक्ति को बैठाकर वीडियो बनाना कार्यालयीन अनुशासन और सरकारी गरिमा के विपरीत है। लोगों का कहना है कि ईओ की कुर्सी प्रशासनिक अधिकार और जिम्मेदारी का प्रतीक होती है, इसलिए इस अमर्यादित हरकत से पद की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। लोगों ने कार्रवाई की मांग की है...