ईओ का तबादला, जहांगीराबाद में नया ईओ नियुक्त नहीं
बुलंदशहर, जून 3 -- शासन ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी (ईओ) मणि जी सैनी का तबादला जनपद बदायूं की उझानी नगर पालिका में कर दिया है। तीन वर्ष से अधिक कार्यकाल होने के बाद हुए इस तबादले के बाद जहांगीराबाद नगरपालिका में ईओ का पद रिक्त हो गया है। बुधवार को तीसरे दिन भी शासन ने नगर पालिका में नए अधिशासी अधिकारी की नियुक्ति नहीं की है। सभासद मनोज शास्त्री, धर्मेंद्र धन्नू और धर्मपाल लोधी ने जनप्रतिनिधियों से पालिका में अधिशासी अधिकारी की नियुक्ति कराये जाने की मांग की है, इन सभासदों का कहना है कि पालिका में अधिशासी अधिकारी के न होने से कार्य प्रभावित होने लग गए हैं। यह भी पढ़ें- नगरपालिका बलिया के ईओ और एई-जेई का तबादला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.