फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 16 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। फेडरेशन आफ आल इंडिया व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मंगलवार को नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी से भेंट की। रेलवे रोड के निर्माण कार्य शुरू न किए जाने पर नाराजगी जतायी। इस पर ईओ ने सात दिन के भीतर काम कराने का आश्वासन दिया। जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा की अगुआई में शिष्ट मंडल ने ईओ को बताया कि रेलवे स्टेशन से चौक तक मुख्य रोड के विकास के लिए साढ़े तीन साल पहले आश्वासन दिया गया था। दर्जनों दुकाने तोड़ दी गयी थीं और कहा गया था कि इस रोड को माडल रोड के रूप में विकसित किया जायेगा। फिर भी इस पर कोई काम नही हुआ। संगठन की ओर से दिये गये धरने के बाद बिजली निगम ने अपना काम कराया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बिजली पोल बंच केबिल शिफ्टिंग का कार्य कर दिया गया है। ऐसे में अब रेलवे रोड का सड़क निर्माण कराये ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.