भागलपुर, मई 22 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। सुल्तानगंज नप के ईओ कृष्ण भूषण कुमार और मुख्य पार्षद राजकुमार गुड्डू हत्याकांड में पुलिस ने एक और अभियुक्त और नप के वार्ड संख्या 22 की पार्षद रीता देवी के पति विपिन मंडल को गिरफ्तार कर लिया है। उसे मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि हत्याकांड में विपिन अप्राथमिकी अभियुक्त था और उसके विरुद्ध पुलिस को कोर्ट से वारंट भी प्राप्त हो गया था। हत्याकांड में रामधनी का साथ देने का उसपर आरोप था। ईओ हत्याकांड से कुछ मिनट पहले विपिन की रामधनी से बात हुई थी। उसके बाद भी विपिन लगातार रामधनी के परिवार के सदस्यों से संपर्क में था। गौरतलब है कि 28 अप्रैल की शाम 4.05 बजे ईओ के चैंबर में मुख्य पार्षद राजकुमार और ईओ कृष्ण भूषण कुमार को गोली मारी गई थी। ईओ की मौ...