बहराइच, मई 10 -- बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेश में बहराइच के सदर नगर पालिका परिषद में तैनात दलित सफाई नायक मनीष कुमार वाल्मीकि ने ईओ सदर और स्वयं को धमकाने के मामले में नगर कोतवाली में तीन लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। पूरा मामला नजूल की बंजर भूमि को सामान्य भूमि की आख्या में बदलकर नियत प्राधिकारी को भेजने के लिए दबाव बनाने से जुड़ा है। इस एफआईआर के दर्ज होते ही विभाग में हड़कंप मच गया है। पीड़ित मनीष कुमार वाल्मीकि ने नगर कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि यह घटना 24 अप्रैल को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की है। वह नगर पालिका परिषद कार्यालय में ईओ के चेंबर के पास काम कर रहे थे, तभी चेंबर के अंदर से किसी के तेज आवाज में बोलने की आवाज आई। जब वह ईओ के कमरे में गए, तो देखा कि एक व्यक्ति अपने फोन का स्पीकर ऑन कर ईओ से बात करा रहा ...