बहराइच, मार्च 18 -- रुपईडीहा, संवाददाता। आदर्श नगर पंचायत रुपईडीहा में सफाई कर्मियों ने काम पूरी तरह ठप कर दिया है। बुधवार को झाड़ू लेकर निकले सफाईकर्मियों ने जुलूस निकाला और नारेबाजी की। नगर पंचायत चेयरमैन के घर के सामने और नगर पंचायत कार्यालय के सामने कूड़े का कंटेनर पलट दिया। चकियारोड, एनएच 927, स्टेशन रोड, सेंट्रल बैंक चौराहा, बजाजा मार्केट, रामलीला चौराहा, मालगोदाम रोड सहित नगर पंचायत के सभी वार्डों में कूड़ा बिखरा पड़ा रहा। चेयरमैन डॉ वैश्य ने बताया कि एसआईआर का बहाना लेकर ईओ छह महीने से कार्यालय में नहीं बैठ रहे हैं। जिससे मैंने दो माह का वेतन रोक दिया है। सफाई कर्मियों की झाड़ू इनके पास है। झाड़ू लेकर इन्होंने प्रदर्शन किया है। मेरे आवास व नगर पंचायत के मेन गेट पर कंटेनर्स का कूड़ा पलट दिया है। मैंने एडीएम बहराइच व एसडीएम नानपारा से श...