पीलीभीत, मई 16 -- पीलीभीत। नगर पालिका परिषद ने गुरुवार को प्रशासनिक और पुलिस अफसरों की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी के पूर्व कार्यालय और वर्तमान ईओ आवास परिसर पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रहा। लगभग दो घंटे तक चली कार्रवाई के बाद भवन को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया है। अब यहां काम्पलैक्स बनाने की तैयारी है। शहर के नकटादाना चौराहे पर स्थित एक भवन समाजवादी पार्टी के कार्यालय के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। बाद में प्रशासनिक कार्रवाई के बाद उस भवन पर 'अधिशासी अधिकारी (ईओ) आवास' का बोर्ड लगा दिया गया था। शुक्रवार दोपहर ढाई बजे नगर पालिका परिषद की टीम जेसीबी और बुलडोलर के अलावा ट्रैक्टर ट्रालियों के साथ चौराहे पर पहुंची। थोड़ी देर बाद सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर,सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी...