कन्नौज, जून 4 -- छिबरामऊ। नगर पालिका परिषद पुखरायां से स्थानांतरित होकर आए अधिशासी अधिकारी अजय कुमार ने गुरुवार को छिबरामऊ नगर पालिका परिषद का चार्ज ग्रहण कर लिया। वरिष्ठ सभासद मूलचंद उर्फ अग्निवेश यादव, पालिकाध्यक्ष मनोज दुबे एवं जेई रविराज कौशल ने बुके भेंटकर नवागंतुक ईओ का स्वागत किया। इस अवसर पर ईओ अजय कुमार ने अपनी प्राथमिकताएं गिनाते हुए कहा छिबरामऊ को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित शहर बनाने के लिए मैं पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करूंगा। नगर की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाना, जल निकासी की समस्या का समाधान, सडक़ों का सुधार, पार्कों का विकास और आम जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। पारदर्शिता और टीम वर्क के साथ हम छिबरामऊ को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। इस अवसर पर मुख्य लिपिक संजय वर्मा, अंकित दुबे, आशुत...