लखनऊ, मार्च 16 -- ईओडब्ल्यू ने विशेष अभियान के तहत आर्थिक अपराध के मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे 20 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। डीजी ईओडब्ल्यू नीरा रावत के अनुसार नौ से 15 मार्च के मध्य आपरेशन शिकंजा के तहत के यह कार्रवाई की गई।वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए ईओडब्ल्यू मुख्यालय व सेक्टर स्तर पर आठ टीमें गठित की गई थीं। अभियान के तहत वर्ष 2018 में ग्राम विकास अधिकारी, समाज कल्याण पर्यवेक्षक व ग्राम पंचायत अधिकारी के 1953 पदों पर टीसीएस लिमिटेड के माध्यम से कराई गई भर्ती परीक्षा में धांधली के मामले में पांच आरोपितों पवन कुमार, विनोद कुमार मौर्य, राकेश, देवेंद्र कुमार व दीपक को गिरफ्तार किया गया। सभी वीडीओ के पद पर भर्ती के लिए हुई परीक्षा में अभ्यर्थी थे। मामले में अब तक कुल 35 आरोपित पकड़े गए हैं जबकि मेरठ सेक्टर की टीम ने मुजफ्...