बरेली, सितम्बर 9 -- बरेली, मुख्य संवाददाता। कैनविज प्रकरण में 62 मुकदमों की विवेचना आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) को ट्रांसफर हो चुकी है। इन मुकदमों में आठ अन्य नाम बढ़ाने की तैयारी चल रही है। एसआईटी ने इन नामों की सूची भी ईओडब्ल्यू को भेज दी है, जैसे ही शासन से मंजूरी मिलेगी इन आरोपियों को भी नामजद कर लिया जाएगा। कैनविज ग्रुप द्वारा निवेशकों के करोड़ों रुपये हड़पकर फरार होने के मामले में कन्हैया गुलाटी समेत अन्य पदाधिकारियों पर जनपद के बारादरी प्रेमनगर, फरीदपुर, बिथरी, फतेहगंज पश्चिमी, इज्जतनगर, सुभाषनगर, किला, नवाबगंज, कोतवाली, कैंट और साइबर क्राइम थाने में 93 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। एसएसपी अनुराग आर्य ने एसपी ट्रैफिक मो. अकमल खान के नेतृत्व में इनकी जांच के लिए एसआईटी गठित की है। यह एसआईटी 12 मुकदमों में चार्जशीट लगा चुकी है और 19 की व...