वाराणसी, फरवरी 20 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन एवं दी स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से गुरुवार को एमएसएमई सेक्टर के लिए पर्यावरण, सामाजिक एवं सुशासन (ईसीजी) मानकों पर सेमिनार हुआ। मंडुवाडीह स्थित होटल में आयोजित कार्यक्रम में सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लास्टिक इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सी-पेट) के तकनीकी अधिकारी अक्षय खटोड़ ने कहा कि यह मानक हर औद्योगिक इकाई के लिए आवश्यक हो गए हैं। विशेषज्ञ डॉ.पी कसार ने कहा कि गर्वनेंस में पारदर्शिता, नैतिक व्यापार आचरण, जवाबदेही और प्रभावी प्रबंधन व्यवस्था को महत्व दिया जाता है। अध्यक्षता कर रहे आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी ने कहा कि इन मानकों के तहत ऊर्जा संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, अपशिष्ट प्रबंधन और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण जैसे विषय आते हैं। वहीं कर्मचारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.