ईएसएल स्टील में तकनीकी कौशल प्रशिक्षण केंद्र शुरू, व्यावहारिक प्रशिक्षण पर जोर
बोकारो, अक्टूबर 1 -- बोकारो प्रतिनिधि। ईएसएल स्टील लिमिटेड ने तकनीकी दक्षता और कार्यस्थल पर सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में नया कदम उठाते हुए बुधवार को तकनीकी कौशल प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया। केंद्र का उद्देश्य कर्मचारियों और प्रशिक्षुओं को तकनीकी ज्ञान के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है। उद्घाटन कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पूर्णकालिक निदेशक रवीश शर्मा और भारतीय उद्योग परिसंघ झारखंड के निदेशक एवं राज्य प्रमुख प्रभात कुमार की मौजूदगी में हुआ। नवनिर्मित केंद्र को संवादात्मक प्रशिक्षण मंच के रूप में विकसित किया गया है। यहां विभिन्न तकनीकी उपकरणों और कार्यशील मॉडलों के माध्यम से प्रशिक्षुओं को औद्योगिक प्रक्रियाओं की जानकारी दी जाएगी। केंद्र में औजार व फास्टनर, विद्युत उपकरण, औद्योगिक वाल्व, भार उठाने वाले उपकरण, वेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.