बोकारो, दिसम्बर 23 -- बोकारो। ईएसएल स्टील लिमिटेड ने अपनी सीएसआर इकाई के माध्यम से सीएसआर पार्टनर्स मीट का आयोजन किया। इस बैठक का उद्देश्य अपने प्रमुख एनजीओ भागीदारों और वरिष्ठ नेतृत्व के साथ मिलकर अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा करना, अनुभव साझा करना और सतत व समावेशी सामुदायिक विकास के लिए भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा करना था। बैठक में ईएसएल के प्रमुख एनजीओ भागीदार सिटिज़न्स फाउंडेशन, अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन, ईएमपी बिंदी, ग्रामीण सेवा संघ, अविलीन फाउंडेशन और सीड्स के साथ-साथ ईएसएल का वरिष्ठ नेतृत्व उपस्थित रहा। जिसमें डिप्टी सीईओ व होल-टाइम डायरेक्टर रवीश शर्मा और आनंद दुबे, मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) शामिल थे। रवीश शर्मा ने सार्थक बदलाव लाने में सहयोग की भूमिका पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा सतत सामुदायिक विकास अकेले संभव नहीं है। कार्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.