ईएसएल कौशल विद्यालय में प्रमाण पत्र वितरित
बोकारो, जून 6 -- बोकारो , प्रतिनिधि। ईएसएल कौशल विद्यालय में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रशिक्षुओं के लिए प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ईएसएल स्टील लिमिटेड के निदेशक (आधारभूत संरचना प्रबंधन) सुनील कुमार एन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले युवाओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए। समारोह में बताया गया कि प्रशिक्षण पूरा करने के साथ ही कई प्रशिक्षुओं को प्रतिष्ठित संस्थानों में रोजगार भी प्राप्त हुआ है। इसे उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना गया। चयनित युवाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि कौशल विद्यालय में मिले प्रशिक्षण और मार्गदर्शन ने उन्हें रोजगार प्राप्त करने तथा आत्मविश्वास के साथ अपने व्यावसायिक जीवन की शुरुआत करने में मदद की। मुख्य अतिथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.