रुद्रपुर, अप्रैल 7 -- सतीराम राना, रुद्रपुर। रुद्रपुर स्थित ईएसआई हॉस्पिटल की खराब व्यवस्थाओं को लेकर विधायक शिव अरोरा ने नॉर्थ इंडिया मेडिकल कमिश्नर कमलेश हरीश से मुलाकात कर नाराजगी जताई। उन्होंने अस्पताल की स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह स्वास्थ्य सेवा देने के बजाय 'सफेद हाथी' बनकर रह गया है। बैठक के दौरान विधायक अरोरा ने बताया कि रुद्रपुर एक प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र है, जहां दो लाख से अधिक ईएसआई पंजीकृत श्रमिक कार्यरत हैं। इसके बावजूद अस्पताल में न तो पर्याप्त डॉक्टर हैं और न ही जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं। कहा कि अस्पताल में मात्र चार स्थायी डॉक्टर तैनात हैं, जबकि अन्य संविदा पर कार्य कर रहे हैं, जिससे मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिल पाता। विधायक ने अस्पताल में एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी पर भी चिंता जताई। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.