गुड़गांव, अक्टूबर 7 -- सोहना, नरेश कुमार। ईएसआई फार्मासिस्ट वेलफेयर सोसायटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ में हरियाणा के श्रम मंत्री अनिल विज से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने ईएसआई फार्मासिस्टों से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण मांगों को लेकर मंत्री को एक विस्तृत मांग-पत्र सौंपा और समस्याओं के समाधान की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल की संरचना प्रतिनिधिमंडल में सोसायटी के प्रधान विजय सिंह, महासचिव अरुण कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरविंदर सिंह, अतिरिक्त महासचिव ओमप्रकाश बूरा और कोषाध्यक्ष मनु प्रमुख रूप से शामिल रहे। बैठक के दौरान प्रतिनिधियों ने मुख्य रूप से फार्मेसी अधिकारी के नए पदनाम, 39 हजार 900 के ग्रेड वेतन में वृद्धि, बीफार्मेसी योग्यता को लागू करने, फार्मेसी के उप निदेशक का पद पद-कोड के अनुसार सृजित करने तथा भारतीय फार्मेसी परिषद की वर्ष...