कानपुर, सितम्बर 6 -- कानपुर। नौबस्ता में एक ईएसआई कर्मी ने आरोप लगाया है कि उनके नाम के दस्तावेजों का प्रयोग कर छत्तीसगढ़ के रायपुर में फर्जी स्क्रैप फर्म खोली। इसके बाद फर्म के माध्यम से आठ करोड़ की जीएसटी आईटीसी हड़प ली। पीड़ित को इसकी जानकारी तब हुई, जब आयकर विभाग से नोटिस मिला। पीड़ित ने नौबस्ता थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। नौबस्ता के किदवई नगर के-ब्लाक निवासी आशुतोष मिश्रा कर्मचारी राज्य बीमा निगम में यूडीसी के पद पर कार्यरत हैं। वह वर्तमान में मुंबई में तैनात हैं। आशुतोष के अनुसार उन्होंने वर्ष 2023 में अपना पैन कार्ड बनवाया था, जिसका इस्तेमाल केवल बैंक खाता खोलने के लिए किया। किसी व्यवसाय में पैन कार्ड का उपयोग नहीं किया। तीन जून 2025 को आयकर विभाग रायपुर, छत्तीसगढ़ से नोटिस मिलने पर उन्होंने विभाग से जानकारी की। इस पर पता चला कि...