फरीदाबाद, मार्च 21 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में हॉस्टल में रहने वाले एमबीबीएस छात्रों और कॉलेज प्रशासन के बीच मेस शुल्क को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। मुख्य वार्डन द्वारा जारी सर्कुलर के बाद छात्रों में भारी रोष है, क्योंकि बिना मेस सुविधा लिए भी 600 रुपये प्रतिमाह शुल्क अनिवार्य कर दिया गया है। इस निर्णय के विरोध में छात्र परिषद ने डीन को पत्र लिखकर इसे तत्काल वापस लेने की मांग की है। एनआईटी 3 स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में करीब 150 छात्र एमबीबीएस की पढ़ाई करते हैं। इनमें भारी संख्या में श्रमिकों के बच्चे भी पढ़ रहे हैं। हाल ही में कॉलेज के मुख्य वार्डन डॉ. अजय द्वारा जारी सर्कुलर में हॉस्टल में रहने वाले सभी छात्रों पर 600 रुपये मासिक प्रशासनिक शुल्क लागू किया गया है। छात्र परिष...