फरीदाबाद, फरवरी 28 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। एनआईटी स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में संस्थान का 75वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। हीरक जयंती के अवसर पर कॉलेज परिसर में विभिन्न शैक्षणिक, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। जागरूकता रैली और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिनमें छात्रों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का विधिवत संचालन अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संदीप कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने 75 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा देने के लिए छात्रों को प्रेरित किया। कॉलेज प्रशासन ने विद्यार्थियों के अनुशासन और उनकी रचनात्मक भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल प्रतिभा निखरती है, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व का बोध भी होता है।वहीं अस्पताल ...