रांची, मई 8 -- रांची, वरीय संवाददाता। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने 40 वर्ष से अधिक आयु के बीमित कामगारों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच अभियान शुरू किया है। क्षेत्रीय निदेशक और मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. संजीव कुमार के मार्गदर्शन में संचालित अभियान का उद्देश्य कामगारों में संभावित गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान करना और उन्हें उचित चिकित्सा परामर्श प्रदान करना है। इस पहल को प्रभावी बनाने के लिए ईएसआईसी ने चैंबर ऑफ कॉमर्स और विभिन्न श्रमिक संगठनों से सहयोग मांगा है। जनसंपर्क अधिकारी अभिषेक कुमार नियोजकों से संपर्क कर रहे हैं, ताकि वे अपने संस्थानों के पात्र श्रमिकों को इस शिविर का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करें। यह भी पढ़ें- ईएसआईसी अस्पताल में स्वास्थ्य शिविर लगा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.