रांची, अप्रैल 19 -- रांची, विशेष संवाददाता। फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारी राज्य बीमा योजना (ईएसआईसी) के नव नियुक्त क्षेत्रीय निदेशक शिवेंद्र कुमार से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में ईएसआई योजना के तहत नए डिस्पेंसरी खोलने, प्रमुख शहरों में एंबुलेंस सेवा शुरू करने, ईएसआईसी समिति के माध्यम से डॉक्टरों की नियुक्ति तथा नए शाखा कार्यालय खोलने की मांग प्रमुखता से उठाई। बैठक में बोकारो में प्रस्तावित ईएसआईसी अस्पताल निर्माण का मामले पर भी चर्चा की गयी। यह भी पढ़ें- JPSC Sarkari Job Alert 2026: अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में 1277 डॉक्टरों की होग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.