गुड़गांव, मार्च 10 -- गुरुग्राम। ईएसआईसी के उप क्षेत्रीय कार्यालय में मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के उपलक्ष्य में कार्यालय प्रमुख सुनील यादव की अध्यक्षता में महिला कार्मिकों के लिए एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान ईएसआईसी की बीमाकृत महिलाओं और कार्यालय की महिला पेंशनर्स को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही कार्यालय की सभी महिला कार्मिकों को उपहार भेंट कर उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कार्यालय की महिला कार्मिकों द्वारा पंचदीप प्रज्वलित कर की गई, जिसके बाद सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर महिला कार्मिकों ने गीत, कविता और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कविता और भाषण के माध्यम से वक्ताओं ने नारी शक्ति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नारी अपने आत्मविश्वास औ...