पटना, मार्च 11 -- सिकंदरपुर स्थित ईएसआईसी अस्पताल सभी चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार है। गैर संगठित मजदूर को भी ईएसआईसी के दायरा में लाया गया है। उक्त बातें श्रम संसाधन मंत्री संजय सिंह टाइगर ने सोमवार को ईएसआईसी अस्पताल के 75वें स्थापना दिवस पर आयोजित जुबली पखवाड़ा अमृत महोत्सव का समापन पर कहीं। इस दौरान श्रम संसाधन मंत्री ने ईएसआईसी अस्पताल में आईसीयू और ऑपरेशन थिएटर का उद्घाटन किया। मजदूर मजबूत और स्वास्थ्य रहेंगे तभी देश मजबूत बनेगा : रामकृपालकार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि अगर मजदूर मजबूत और स्वास्थ्य रहेंगे तभी देश मजबूत बनेगा। उन्होंने कहा कि ईएसआईसी अस्पताल एवं कॉलेज के माध्यम से गरीब मजदूर के बच्चों को निशुल्क चिकित्सक बनाने का कार्य किया जा रहा है। वहीं,भाई वीरेंद्र ने ईएसआईसी अस्पताल को स्...