ईएसआईसी अस्पताल में सर्वर डाउन होने से मरीज परेशान
नोएडा, जून 18 -- नोएडा, राजेश शर्मा। सेक्टर-24 स्थित ईएसआईसी अस्पताल का सर्वर डाउन होने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मरीजों को रेफर करने के लिए दूसरे अस्पतालों को कॉल कर जानकारी देनी पड़ी। वहीं ओपीडी में पंजीकरण मैनुअल तरीके से करना पड़ा। सुबह से सर्वर डाउन होने के कारण ओपीडी में मरीजों का पंजीकरण ऑनलाइन नहीं हो पाया, जिससे मरीजों को डॉक्टर से दिखाने में काफी समय लगा। मरीजों का पंजीकरण मैनुअली किया गया। वहीं दवाओं को स्टोर से अलग-अलग स्थानों पर पहुंचाने में भी दिक्कत आई, क्योंकि दवाओं को स्टोर से काउंटर पर पहुंचाने के लिए भी ऑनलाइन ही निर्देश मिलते हैं। सबसे अधिक परेशानी आपातकालीन विभाग में आए मरीजों को हुई, क्योंकि ऑनलाइन सुविधा नहीं होने के कारण रेफर वाले अस्पतालों को सूचना देने के लिए कॉल करना पड़ा और मरीजों से संबंधित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.