नोएडा, अगस्त 27 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-24 स्थित ईएसआईसी अस्पताल में गुरुवार को सफाईकर्मियों ने हंगामा किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीज के इलाज में लापरवाही और जरूरी होने के बाद भी रेफर नहीं करने का आरोप लगाया। कर्मचारियों ने अपनी-अपनी कूड़ा गाड़ियां भी अस्पताल परिसर के अंदर खड़ी कर दीं। अस्पताल में सुबह करीब 10 बजे से सफाईकर्मी जुटने लगे थे। वे अपने साथ कूड़ा गाड़ी भी अस्पताल परिसर के अंदर ही ले आ गए थे। कर्मचारियों ने बताया कि छलेरा निवासी 30 वर्षीय प्रदीप सफाईकर्मी का काम करते हैं। प्रदीप के बाएं पैर पर काम के दौरान गाड़ी का पहिया चढ़ गया था। इस कारण उनका पैर बुरी तरह जख्मी हो गया। उन्हें 22 अगस्त को ईएसआईसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उनके पैर की स्थिति खराब होती जा रही है, लेकिन उचित इलाज नहीं किया जा रहा है। यही का...