ईएसआईसी अस्पताल में दवाइयों के बिना ऑपरेशन टल रहे
फरीदाबाद, अप्रैल 25 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में दवाइयों और आवश्यक चिकित्सीय उपकरणों की कमी के चलते स्वास्थ्य सुविधाओं पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है, जिसके चलते कई मरीजों के निर्धारित ऑपरेशन टालने पड़ रहे हैं। इससे न केवल मरीजों को काफी परेशानी हो रही है, बल्कि अस्पताल की कार्यप्रणाली पर भी असर पड़ रहा है। एनआईटी-3 स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से करीब साढे आठ लाख कार्ड धारक जुड़े है। दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, पलवल, होडल, रेवाड़ी, पानीपत आदि जिलों से यहां रोजाना करीब चार हजार मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। अस्पताल में सुपरस्पेशलिटी सुविधाएं बढ़ने के साथ ही मरीजों की संख्या भी बढ़ोतरी हुई है। लेकिन पिछले करीब छह माह से अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का बुरा हाल है। अस्पताल में रोजाना हजारों की संख्या म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.