ईएसआईसी अस्पताल में गंदगी देखकर केंद्रीय मंत्री नाराज
नोएडा, अगस्त 15 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया ने शुक्रवार दोपहर सेक्टर-24 स्थित ईएसआईसी अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल परिसर में गंदगी देख वह नाखुश हुए। वह अस्पताल में मिली खामियों की तस्वीर खिंचवाकर ले गए। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया बिना किसी सूचना के दोपहर सवा एक बजे ईएसआईसी अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों के कमरे में जाने के बाद उन्हें पता चला कि केंद्रीय मंत्री आए हैं। मनसुख मंडाविया अस्पताल में करीब 35 मिनट रुके। इस दौरान उन्होंने आर्थो सर्जरी समेत कई ओपीडी में जाकर मरीजों की स्थिति देखी। अस्पताल में अग्निशमन उपकरणों के लिए काम चल रहा था, जिससे अस्पताल में गंदगी फैली हुई थी। शौचालयों में गंदगी फैली थी। साथ ही कई जगह पानी भी फैला था। वह इन सभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.