ईएसआईसी अस्पताल में कैंसर का इलाज शुरू
नोएडा, अप्रैल 7 -- नोएडा, राजेश शर्मा। ईएसआईसी अस्पताल में कैंसर का इलाज शुरू कर दिया गया है। मरीजों को ओपीडी और कीमोथेरेपी की सुविधा मिल रही है। ईएसआईसी में पंजीकृत मरीजों को इसका लाभ मिलेगा। सेक्टर-24 स्थित ईएसआईसी अस्पताल में कैंसर मरीजों की ओपीडी शुरू की गई है। कैंसर की पुष्टि होने पर पर सर्जरी पैनल के दूसरे अस्पताल में होगी, क्योंकि वर्तमान में यहां कैंसर सर्जरी की सुविधा नहीं है। मरीज को ओपीडी और कीमोथेरेपी अस्पताल में ही मिलेगी। वर्तमान में कई मरीजों को दोनों सुविधाएं मिल रही हैं। भविष्य में सर्जरी की सुविधा मिलने की भी उम्मीद है। ईएसआईसी अस्पताल प्रबंधन के अनुसार कैंसर विभाग शुरू किया गया है। ओंको सर्जन की नियुक्ति के बाद ही सर्जरी हो पाएगी। अस्पताल के सभी चिकित्सकीय विभागों में प्रत्येक दिन लगभग 2000 मरीज ओपीडी में इलाज के लिए आत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.