नोएडा, मार्च 5 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-24 ईएसआईसी अस्पताल के चिलर प्लांट में चार माह पूर्व हुई चोरी और तोड़फोड़ के मामले में सेक्टर-24 थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। अस्पताल के प्लांट में अज्ञात व्यक्ति ने घुसकर चोरी की। कई मशीनों में तोड़फोड़ की। इससे प्लांट में लाखों रुपये का नुकसान हुआ। सेक्टर-56 निवासी अमित कुमार ने पुलिस को बताया कि वह सेक्टर-24 स्थित ईएसआईसी अस्पताल में अधिकारी हैं। पिछले वर्ष 21 अक्तूबर की रात साढ़े 12 बजे अज्ञात व्यक्ति अस्पताल के चिलर प्लांट में घुस गया। उसने तीन चिलर मशीनों के कई महत्वपूर्ण पुर्जों के साथ छेड़छाड़ की। आरोपी ने उन्हें क्षतिग्रस्त किया। उन मशीनों को ठीक और चालू करने के लिए लगभग 384 किलो रेफ्रिजरेट गैस, चार बाहरी फिल्टर, चार आंतरिक फिल्टर, तीन ऑयल पंप, छह ऑयल सील, कॉपर ऑयल लाइन फिटिंग्स तथा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.