ईएसआईएस के प्रभारी सीएमओ हटाए गए
वाराणसी, जुलाई 30 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। कर्मचारी राज्य बीमा योजना (ईएसआईएस) में प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. हरिकेश को हटा दिया गया है। उनकी जगह टाउनहॉल स्थित ईएसआई डिस्पेंसरी में तैनात डॉ. नीलिका अंबेश प्रभारी सीएमओ होंगी। वह जल्द ही पदभार ग्रहण करेंगी। डॉ. हरिकेश को वर्ष 2024 में प्रभारी सीएमओ की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उत्तर प्रदेश कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सा सेवा संघ ने उनकी नियुक्ति पर आपत्ति जताई थी। संघ ने श्रम और सेवायोजन विभाग के प्रमुख सचिव के पास शिकायत पत्र भेजकर वरिष्ठता क्रम की अनदेखी का आरोप लगाया था। फार्मासिस्टों, ड्रेसरों और अन्य कर्मचारियों से उनके मतभेद आम थे। दरअसल, उनकी तैनाती मंडुवाडीह डिस्पेंसरी में है। नई प्रभारी सीएमओ के सामने बेहतर चिकित्सा व्यवस्था और कर्मचारियों में समन्वय बनाना बड़ी चुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.