नोएडा, अप्रैल 24 -- नोएडा, सौम्य मिश्र। सेक्टर-24 स्थित ईएसआइसी मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को छात्रों ने धरना प्रदर्शन किया। मेडिकल कॉलेज में व्याप्त अव्यवस्थाओं से नाराज छात्र हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर डीन के दफ्तर के बाहर धरने पर बैठ गए। छात्रों ने आरोप लगाया कि कई बार प्रबंधन से व्यवस्थाओं में सुधार के लिए गुहार लगाई गई लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। छात्रों का आरोप है कि प्रयोगशाला में पढ़ाई के लिए उपकरण नहीं हैं। वहीं लेक्चर रूम में कूलर और पंखे की सुविधा भी नहीं है। उन्होंने कहा कि जब फीस पूरी ली जा रही है तो मूलभूत सुविधाएं भी मुहैया की जानी चाहिए।छात्रों ने उन्हें दिए जाने वाले खाने के स्तर को बेहद खराब बताया है। इस मामले में मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. हरनाम कौर ने कहा कि एमबीबीएस के 50 छात्रों का पहला बैच शुरू हुआ है। ऐसे...