रांची, अगस्त 17 -- रांची, विशेष संवाददाता। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) के डिपार्टमेंट ऑफ इंग्लिश लैंग्वेज एंड लिटरेचर (ईएलएल) में स्नातक 2026-30 सत्र में नामांकन के लिए प्रवेश लिंक 19 अगस्त को फिर खोला जाएगा। विभाग में शेष रिक्त सीटों पर नामांकन प्रक्रिया पूरी करने के उद्देश्य से यह अवसर दिया जा रहा है। इच्छुक और पात्र विद्यार्थी 19 अगस्त की सुबह 9 बजे से मध्यरात्रि तक आवेदन कर सकेंगे। विद्यार्थियों को चांसलर पोर्टल https://universities.jharkhand.gov.in/home पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।विभाग के समन्वयक डॉ विनय भरत ने बताया कि यह अवसर शेष रिक्त सीटों पर लंबित नामांकन प्रक्रिया को पूरा करने के उद्देश्य से दिया गया है। विद्यार्थियों आवेदन से पहले पात्रता और आवश्यक जानकारी की जांच कर लें।

हिंदी हिन्द...