ईएमसी योजना को पर्यावरण मंजूरी मिली
नोएडा, अगस्त 28 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। यमुना विकास प्राधिकरण (यीडा) के सेक्टर-10 में स्थापित हो रहे इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (ईएमसी 2.0) को स्टेट एनवायरमेंट इंपैक्ट असेसमेंट अथॉरिटी (एसईआईएए) उत्तर प्रदेश शासन से पर्यावरण की मंजूरी मिल गई। इस अनापत्ति के बाद अब यहां इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों का विनिर्माण तेजी से शुरू हो सकेगा। यीडा एसीईओ शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि यमुना सिटी के सेक्टर-10 में करीब 206 एकड़ में इलेक्ट्रिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर विकसित होगा। इसकी अनुमानित लागत करीब 538 करोड़ है। यहां फिलहाल बुनियादी ढांचा विकसित किया जा रहा है। हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस क्लस्टर की पहली प्रमुख इकाई एसेंट-के सर्किट का शिलान्यास किया था। पर्यावरण अनापत्ति मिलने से इस वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स हब में विकास कार्य गति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.