बिजनौर, अप्रैल 2 -- बिजनौर, संवाददाता जनपद में 108 एवं 102 एम्बुलैंस कर्मचारियों के द्वारा गुरुवार को ईएमटी दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर एम्बुलेंसों में तैनात ईएमटी ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर बधाई दी। सीएमओ कार्यालय में नोडल डिप्टी सीएमओ डा. केके राहुल व डिप्टी सीएमओ डा. अनिल कुमार सिंह ने मुश्किल घड़ी में बेहतर प्रदर्शन वाले ईएमटी सम्मानित भी किए।108 एवं 102 एम्बुलेंस सेवा के कार्यक्रम प्रबंधक राजन कुमार ने बताया कि ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज की ओर से 2 अप्रैल को ईएमटी दिवस मनाया जाता है। उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में आज के दिन ईएमटी दिवस मनाया जा रहा है। ईएमटी आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों को सेवाएं देकर उनकी जिंदगी बचाने का महान कार्य करते हैं। एम्बुलेंस सेवाओं में पायलट की भूमिका भी महत्वपूर्ण है वे समय से अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.