ईएमटी दिवस पर एंबुलेंस कर्मियों का सम्मान
पीलीभीत, अप्रैल 4 -- पीलीभीत। राष्ट्रीय ईएमटी दिवस के अवसर पर 102 और 108 एंबुलेंस सेवा से जुड़े कर्मियों ने धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान आपातकालीन चिकित्सा सेवा में ईएमटी की अहम भूमिका को देखते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि मेडिकल इमरजेंसी के समय जब कोई परिवार संकट से जूझ रहा होता है, तब सबसे पहले एंबुलेंस कर्मी ही उम्मीद की किरण बनकर पहुंचते हैं। दिन हो या रात, हर परिस्थिति में मरीजों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराना ईएमटी और पायलट की जिम्मेदारी होती है, जिसे वे पूरी निष्ठा से निभा रहे हैं। उनके धैर्य, साहस और सेवाभाव की बदौलत ही अनगिनत लोगों की जान बचाई जा रही है। विपरीत परिस्थितियों में भी उनका समर्पण समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक राजेश कुमार ने ईएमटी और पायलटों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.