हरदोई, अप्रैल 2 -- हरदोई। ईएमटी दिवस पर सीएमओ कार्यालय में 102 व 108 एंबुलेंस सेवा से जुड़े उत्कृष्ट कर्मियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक बेहतर कार्य करने वाले 15 एंबुलेंस कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सीएमओ डॉ. भवनाथ पांडेय ने कहा कि एंबुलेंस कर्मी आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं, जो हर परिस्थिति में तत्पर रहकर मरीजों को समय पर सहायता उपलब्ध कराते हैं। उन्होंने कर्मियों के समर्पण और त्वरित रिस्पांस की सराहना करते हुए अन्य कर्मचारियों को भी प्रेरणा लेने की बात कही। जिला प्रोग्राम मैनेजर राजकपूर ने बताया कि चयनित कर्मियों ने समय पर मरीजों तक पहुंचकर कई गंभीर परिस्थितियों में उत्कृष्ट कार्य किया। जिले में 102 व 108 एंबुलेंस सेवा 24 घंटे निःशुल्क उपलब्ध है, जिससे आमजन को राहत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.