देहरादून, मार्च 1 -- देहरादून। ईएमई कोर सेवानिवृत्त गैर-राजनीतिक सैनिक संस्था ने दून यूनिवर्सिटी रोड, बंगाली कोठी के पास स्थित वेडिंग प्वाइंट में धूमधाम से होली पर्व मनाया। इस अवसर पर गौरव सेनानियों और उनके परिजनों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर और गले मिलकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। रविवार को हुए समारोह में उपस्थित पूर्व सैनिकों ने देश और प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। संगठन ने आगामी चार मार्च को होने वाले होली के पावन पर्व को आपसी प्रेम, स्नेह और शांति के साथ मनाने की अपील की। पूर्व सैनिकों ने कहा कि रंगों का यह त्योहार हमारी राष्ट्रीय एकता और भाईचारे का प्रतीक है। जिसका सकारात्मक संदेश पूरे विश्व तक पहुंचना चाहिए। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक आरएन असवाल, अध्यक्ष पीबी थापा समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.