ईएमआरएस स्पोर्ट्स एंड गेम्स मीट 2026-27 का शुभारंभ
लोहरदगा, सितम्बर 30 -- लोहरदगा, संवाददाता।एकलव्य माडल आवासीय विद्यालय स्पोर्ट्स एंड गेम्स मीट 2026-27 के अंतर्गत तीन दिवसीय क्लस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार शुभारंभ हुआ। कुडू प्रखंड के चिरी स्थित डायट के समीप मैदान में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता 30 सितंबर से दो अक्टूबर तक आयोजित की जा रही है। इस वर्ष प्रतियोगिता की मेजबानी एकलव्य माडल आवासीय विद्यालय, कुजरा, लोहरदगा द्वारा की जा रही है।प्रतियोगिता में राज्य के लोहरदगा, लातेहार, गुमला, गढ़वा और पलामू जिलों के कुल 11 एकलव्य माडल आवासीय विद्यालयों के 400 से अधिक छात्र-छात्राएं भाग ले रहे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.