बिजनौर, जून 15 -- राजकीय मेडिकल कॉलेज बिजनौर का ईएनटी विभाग इन दिनों नियमों को ताक पर रखकर की गई नियुक्तियों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर विवादों के घेरे में है। मामला एक ही स्वीकृत पद पर दो-दो डॉक्टरों की तैनाती और उन्हें दिए जा रहे दोहरे वेतन से जुड़ा है, जिससे सीधे तौर पर सरकारी राजस्व को चपत लगने का गंभीर आरोप सामने आया है। यह भी पढ़ें- बिहार के हेल्थ सिस्टम की खुली पोल, जीवित मरीज ही नहीं अब मुर्दे भी हो रहे रेफर; पोस्टमार्टम के लिए लंबी कतारनियुक्तियों की अनियमितता ​जानकारी के अनुसार, मेडिकल कॉलेज के ईएनटी विभाग में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर का मात्र एक-एक पद ही स्वीकृत है। वर्तमान में विभाग में उच्च स्तर के दोनों पद यानी प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के पद पूरी तरह रिक्त चल रहे हैं। नियमों के मुताबिक, असिस्ट...