एटा, मार्च 19 -- सर्द-गरम मौसम में नाक, कान, गला ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। वर्तमान में ओपीडी में सर्वाधिक मरीज कान में दर्द और मवाद के आ रहे हैं। इसके अलावा अन्य नाक, कान, गला से संबंधित अन्य बीमारियों के मरीज उपचार कराने आ रहे हैं। गुरुवार को मेडिकल कालेज की ईएनटी ओपीडी में मौजूद डॉ. आशीष शर्मा ने बताया कि मौसम परिवर्तन के दौरान ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। ओपीडी में 80 से 100 मरीज प्रतिदिन उपचार के लिए आ रहे हैं। इसमें सर्वाधिक मरीज कान में दर्द और मवाद पड़ने के आ रहे हैं। इन मरीजों को जांच कर उपचार दिया जा रहा है। इसके अलावा ओपीडी में 50 से 70 वर्ष आयु के लोगों में कम सुनने की समस्या आ रही है।इस प्रकार के रोगों की मशीन से जांच कराकर उपचार को सलाह दी जा रही है। चिकित्सक ने बताया कि इसके अलावा ओपीडी में ओपीडी में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.