ईई पर एसीआर खराब करने की धमकी का आरोप
बिजनौर, मई 22 -- सिंचाई खंड बिजनौर के अधिशासी अभियंता विकास अग्रवाल के खिलाफ कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। कर्मचारियों ने उन पर उत्पीड़न, अनावश्यक दबाव बनाने और धमकी भरे पत्र जारी करने के आरोप लगाए हैं। शुक्रवार को सिंचाई विभाग कार्यालय परिसर में आयोजित आपातकालीन बैठक की अध्यक्षता राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मंत्री क्रांति कुमार शर्मा ने की। बैठक में कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि अधिशासी अभियंता द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उन्हें डराने और दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- मांगें नहीं मानी तो पीडब्ल्यू कर्मी करेंगे प्रदर्शनबैठक के प्रमुख बिंदु बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों को एसीआर खराब करने की धमकी भरे पत्र भेजे जा रहे हैं। इसके अलावा कर्मचारियों पर अनावश्यक कार्य का दबाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.