लखीमपुरखीरी, अप्रैल 22 -- योजनाओं की प्रगति न बढ़ने पर सीडीओ का पारा चढ़ गया। सीएमओ, अधिशासी अभियंता जलनिगम ग्रामीण व अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को चेतावनी नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। सीडीओ ने यह भी कहा है कि योजनाओं की प्रगति न बढ़ने पर सीएम डैशबोर्ड पर जिले की रैंकिंग प्रभावित हो सकती है। सीएम डैश बोर्ड को लेकर सीडीओ अभिषेक कुमार ने विभागों की योजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा में पता चला कि स्वास्थ्य विभाग से चलाई जा रही जननी सुरक्षा योजना में सी ग्रेड मिली है। करीब 32 प्रतिशत ही भुगतान लाभार्थियों को हुआ है। इस पर नाराजगी जताई। इसके अलावा जलजीवन मिशन के तहत ग्रामीण पेयजलापूर्ति में जिला बी ग्रेड में रहा है। समीक्षा में पता चला कि पिछले करीब चार महीने से योजना में कोई प्रगति नहीं हुई है। वहीं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.