बिजनौर, जून 17 -- बिजनौर। कर्मचारियों की विभिन्न लंबित समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर सिंचाई संघ द्वारा अधिशासी अभियंता कार्यालय पर चल रहा अनिश्चिकालीन धरना दूसरे दिन समाप्त हो गया। नायब तहसीलदार फैसल कमर की मध्यस्थता में अधिशासी अभियंता और कर्मचारी प्रतिनिधिमंडल के बीच दो चरणों में वार्ता हुई, जिसमें कर्मचारियों की प्रमुख मांगों के समाधान का आश्वासन दिए जाने के बाद धरना समाप्त करने की घोषणा की गई। बुधवार को सिंचाई संघ के कर्मचारी व कई राज्य कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों के साथ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। धरने के दूसरे दिन तहसील सदर के नायब तहसीलदार फैसल कमर की मध्यस्थता में दो चरणों में वार्ता हुई। वार्ता के दौरान अधिशासी अभियंता विकास अग्रवाल ने कर्मचारियों की एसीपी इसी माह के वेतन में लागू करने तथा अन्य लंबित मांगों का भी शीघ्...